देश

केन्द्र सरकार की विदेश नीति पूरी तरह से फेल: अखिलेश यादव

नयी दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि केन्द्र सरकार की विदेश नीति पूरी तरह से फेल है। जिस तरह से लगातार पाबंदिया लग रही हैं उससे अर्थव्यवस्था संकट में हैं। देश संकट में हैं। किसान, नौजवान संकट में है। भारत चौतरफा घिर गया है। सरकार को देश, किसानों और कारोबारियों के हितों के बारे में सोचना चाहिए।

बुधवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए यादव ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार को किसानों, खेती-बाड़ी, दूध और दूध से बने पदार्थो, नौजवानों के बारे में दस साल पहले सोचना चाहिए था। सरकार को प्राथमिकता पर हर सेक्टर का ध्यान रखना चाहिए। उद्योग और उद्योगपति खत्म हो रहे हैं। किसान बर्बाद हो रहा है। नौजवान को नौकरी और रोजगार नहीं मिल रहा है। देश कहां जा रहा है। भाजपा सरकार के लोग दावा करते थे कि दुनिया में डंका बज रहा है। सभी देशों से मजबूत रिश्ते हैं।

हर देश में सम्मान मिल रहा है। उसके बाद प्रधानमंत्री और सरकार को जो कहना पड़ रहा है वह बहुत दुखद है। केन्द्र सरकार विदेश नीति में पूरी तरह से असफल रही। वहीं किसान, नौजवान को लेकर सरकार के सारे वादे झूठे रहे। भाजपा ने किसान की आय दोगुनी करने का वादा किया था। लेकिन इतने वर्षो के बाद भी आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई बढ़ गयी है। नौजवानों में बेरोजगारी दर बढ़ी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अमेरिका से तो भारत का पुराना रिश्ता रहा है। आखिर ऐसी स्थिति क्यों आ गयी। इतने दिनों की सरकार में बहुत सारे फैसले हुए होंगे। सरकार को विदेश नीति देश के लिए बनानी चाहिए थी। कुछ लोगों की हित नहीं साधने चाहिए थे। कहीं ऐसी बात तो नहीं है कि सरकार ने कुछ कारोबारियों को लाभ पहुंचाने के फैसले लिए हों।

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है आने वाले समय में भारत दुनिया में सबसे मजबूत दिखाई देगा। मुख्यमंत्री योगी के पीडीए पाठशाला की पढ़ाई को लेकर दिए बयान पर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जो जैसा पढ़ा होगा वहीं बोलेगा। समाजवादियों के लिए ग का मतलब गरीब है। हो सकता है भाजपा के लिए ग फॉर गधा हो। अगर मुख्यमंत्री जी चाहते कि पढ़ाई हो तो स्कूल नहीं बंद करते। प्राथमिक विद्यालयों में गरीबों के बच्चे पढ़ते है। समाजवादी लोग गरीबों के बच्चों को पढ़ा रहे हैं। भाजपा सरकार गरीबों से शिक्षा छीन रही है। हमारे लिए ग का मतलब गरीब है। मुख्यमंत्री जी को पढाई लिखाई, शिक्षा और विकास से कोई मतलब नहीं है।

यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय बनाए गए। शिक्षा मुफ्त की गयी। विकास के लिए बिजली घर बनाए गए। समाजवादियों ने उत्तर प्रदेश में थ्री इन्टू सिक्स सिक्स्टी थर्मल सुपर पावर प्लांट लगाया। बिजली उत्पादन बढ़ाया। इससे विकास को रफ्तार मिली। कारोबार और रोजगार बढ़ा लेकिन मुख्यमंत्री जी बिजली घर लगाने की छोड़िए आज तक थ्री इन्टू सिक्स सिक्स्टी थर्मल सुपर पावर प्लांट बोल भी नहीं पाए। मुख्यमंत्री जी और भाजपा सरकार शिक्षा और विकास विरोधी हैं। ये प्रदेश और देश को पीछे ले जा रहे हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button