देशराज्यहरियाणा

राहुल गांधी के बयान पर अनिल विज ने राजनेताओं को दी बड़ी नसीहत, जानिए क्या बोले विज?

कांग्रेस के सांसद और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से लगातार राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरने का काम किया जा रहा है।

वहीं, हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता अनिल विज की इस मुद्दे को लेकर अलग ही राय है। अनिल विज ने राहुल गांधी के बयान को एक साजिश करार देते हुए कहा कि मैने राहुल गांधी का भाषण सुना और मुझे लगा कि पप्पू अब बड़ा हो गया है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भाषण को बहुत ध्यान से सुनना चाहिए वह एक गहरी साजिश रच रहे हैं। वह हिंदुस्तान के विभिन्न धर्मो के लोगों को आपस में लड़ाना चाहते हैं और देश का एक ओर विभाजन करना चाहते हैं।

‘कांग्रेस के DNA में ही विभाजन’

अनिल विज ने कहा कि विभाजन कांग्रेस के डीएनए में है। 1947 में भी कांग्रेस ने देश का विभाजन करवाया था। इसलिए राहुल गांधी ने बहुत ही खतरनाक भाषण दिया है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश की जो संस्कृति थी कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी भारतीय भाई-भाई है। कांग्रेस उससे परे हट गई हैं। कांग्रेस सभी को आपस में लड़ाने का साजिश रच रहे हैं। वह धर्मों में बांटकर राजनीति करना चाहते हैं।

‘देशहित में नजरअंदाज करे’

राहुल गांधी के बयान को लेकर अनिल विज ने अपनी राय व्यक्ति करते हुए कहा कि इसे नजरअंदाज करना ही अच्छा है, ताकि देश की शांति बनी रहे। देश का भाईचारा बना रहे। अनिल विज की माने तो राहुल गांधी के इस बयान को नजरअंदाज करना ही देशहित में है।

यदि इस पर प्रतिक्रिया देंगे तो वह (कांग्रेस और राहुल गांधी) अपने मकसद में कामयाब हो जाएंगे। वह तो लड़वाना ही चाहते हैं। इसलिए देश की शांति और अमन के लिए इसे नजरअंदाज करना चाहिए।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button