देशबड़ी खबर

BJP की रितु तावडे मुंबई महापौर पद के लिए नामित, उपमहापौर के लिए शिवसेना के संजय घाडी उम्मीदवार

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को मुंबई के महापौर चुनाव के लिए पार्षद रितु तावडे को नामित किया, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना ने संजय घाडी को उपमहापौर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। भाजपा नेता अमित सातम ने तावडे के नाम की घोषणा की, जबकि शिवसेना नेता राहुल शेवाले ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुख्यालय में घाडी की उम्मीदवारी की घोषणा की।

तावडे वार्ड 132 से पार्षद हैं, जबकि घाडी 15 जनवरी को हुए नगर निकाय चुनाव में वार्ड 5 से चुने गए थे। शिवसेना सचिव संजय मोरे ने एक बयान में कहा कि घाडी 15 महीने तक उपमहापौर के तौर पर काम करेंगे। वह शिवसेना (उबाठा) के उन वरिष्ठ पूर्व पार्षदों में से एक थे, जो पाला बदलकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे। मुंबई में उपमहापौर का कार्यकाल बांटकर शिवसेना अपने चार पार्षदों को इस पद पर मौका देना चाहती है।

गौरतलब है कि 227 सदस्यीय बीएमसी के चुनाव में भाजपा 89 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जबकि शिवसेना ने 29 सीट जीतीं। सत्ताधारी गठबंधन के पास कुल 118 पार्षद हैं और उसने बहुमत के 114 के आंकड़े को पार कर लिया है तथा महापौर पद हासिल करने की अच्छी स्थिति में है। बीएमसी में 1997 से 25 वर्षों तक राज करने वाली शिवसेना (उबाठा) ने 65 सीट जीतीं जबकि उसके सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने क्रमशः छह और एक सीट जीती।

अन्य दलों में कांग्रेस ने 24 सीट जीतीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने आठ, राकांपा (अजित पवार गुट) ने तीन और समाजवादी पार्टी ने दो सीट जीतीं। नौ साल के अंतराल के बाद हुए इस बड़े चुनाव में दो निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते। पिछला कार्यकाल खत्म होने के बाद बीएमसी आयुक्त सात मार्च 2022 से राज्य सरकार द्वारा नियुक्त प्रशासक के तौर पर काम कर रहे हैं। देश के सबसे अमीर नगर निकाय बीएमसी का 2025-26 का बजट 74,450 करोड़ रुपये तय किया गया था, जो कुछ छोटे राज्यों के बजट से भी ज्यादा है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button