देशपंजाबराज्यहरियाणा

आज पंजाब दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में टेकेंगे मत्था

हरियाणा के मुख्यमंत्री के नायब सिंह सैनी आज पंजाब के दौरे पर रहेंगे। सीएम नायब सैनी आज सुबह 11 बजे डेरा ब्यास में पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी 11 बजकर 40 मिनट पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे।

स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद सीएम सैनी दोपहर के लगभग साढ़े 12 बजे अमृतसर के रामतीरथ मंदिर भी जाएंगे। अमृतसर के बाद सीएम सैनी जालंधर जाएंगे।

इसके बाद सीएम नायब सैनी डेरा सच खंड बालन भी पहुंचेंगे। फिर दोपहर के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वापिस चंडीगढ़ लौटेंगे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button