देशबड़ी खबर

CM Rekha Gupta Attacked: जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, मची अफरा-तफरी

CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया। घटना के समय मुख्यमंत्री गुप्ता आम लोगों की शिकायतें सुन रहीं थीं। एक शख्स भी अपनी शिकायत लेकर वहां पहुंचा और उसने सीएम रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया। उसके इस हमले की वजह का फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस हमलावर शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को जनसुनवाई के समय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा की है। सचदेवा ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि सीएम रेखा गुप्ता बुधवार सुबह हमेशा की तरह सिविल लाइंस स्थित अपने दफ्तर में जनता से मिल रही थीं। इसी बीच अचानक एक शख्स उनके पास आया और उसने कुछ कागज दिए तथा उसी वक्त उनका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। इस दौरान थोड़ी धक्का-मुक्की भी हुई। उन्होंने बताया कि आसपास मौजूद लोग और स्टाफ तुरंत हरकत में आए और उस शख्स को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वह कौन है और उसका इरादा क्या था। दि

ल्ली भाजपा अध्यक्ष के अनुसार घटना के बाद मुख्यमंत्री की तुरंत डॉक्टरों से जांच कराई गयी। उनकी हालत स्थिर है। उन्हें सिर पर हल्की चोट लगी है। उन्होंने कहा कि थप्पड़ मारने या पत्थरबाजी जैसी बातें पूरी तरह अफवाह हैं।

सचदेवा ने कहा, “मैं खुद उनसे मिला हूं, वह एक मजबूत महिला हैं। थोड़ी तकलीफ जरूर है, लेकिन उनकी हिम्मत कम नहीं हुई है। राजनीति में इस तरह की घटनाएँ बेहद निंदनीय हैं। ऐसे हमले किसी भी लोकतांत्रिक परंपरा के खिलाफ हैं।”

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने साफ कह दिया है कि वह अपने कार्यक्रम रद्द नहीं करेंगी। अभी वह आराम कर रही हैं, लेकिन जल्द ही फिर से लोगों से मिलने और उनके कामकाज में जुट जाएंगी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का सिलसिला जारी रहेगा और जनता की समस्याएं सुनने का यह मंच किसी भी हाल में बंद नहीं होगा। श्री मिश्रा ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री गुप्ता पर पर हमला अक्षम्य अपराध है। एक महिला एक बेटी जो रात दिन केवल दिल्ली की सेवा में लगी है उन पर हमला करने वाले और करवाने वाले कायर है और अपराधी दोनों है। ऐसे अपराधियों की हिम्मत नहीं कि वो तर्क और तथ्यों के आधार पर बात कर सकें।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है।” उन्होंने कहा “उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस, दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button