देशराज्यहरियाणा

कैबिनेट बैठक में CM देंगे बड़ी सौगात, कच्चे कर्मचारियों और रिटायरमेंट उम्र पर हो सकता है फैसला

विधानसभा चुनाव से पहले हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर उन्हें धरातल पर उतारने में जुटी नायब सरकार प्रदेश के कच्चे कर्मचारियों और कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में आज दोपहर करीब 2 बजे सचिवालय में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम प्रस्ताव पर सरकार मुहर लगा सकती है।

इनमें हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की सौगात मिल सकती है। बता दें कि हरियाणा में सितंबर के अंत या फिर अक्तूबर माह में विधानसभा के चुनाव होने हैं और कच्चे कर्मचारियों का मुद्दा बार-बार उठ रहा है। ऐसे में अब कैबिनेट की बैठक में इस पर विचार हो सकता है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में नियमित कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 58 साल से बढ़ाकर 60 साल करने पर भी मुहर लग सकती है।

इसके साथ ही राज्य में स्वीकृत पदों के विपरीत लगाए गए कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की पॉलिसी पर भी मंत्रिमंडल की बैठक में मुहर लगाई जा सकती है। मौजूदा समय में प्रदेश में करीब 1.25 लाख कच्चे कर्मचारी हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button