देशराज्य

कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संविधान में बदलाव की साजिश रची थी: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लागू करके संविधान में बदलाव की साजिश रची थी। उन्होंने विपक्षी दल पर संविधान को लेकर देश में झूठ फैलाने का आरोप भी लगाया और कहा कि वह उसे एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण नहीं छीनने देंगे।

मोदी ने एक रैली में कहा कि दोस्तो, इंडी गठबंधन की नाव डूब रही है। उनके पास केवल एक ही सहारा है- झूठ। वे बार-बार झूठ बोल रहे हैं। वे संविधान के बारे में झूठ फैला रहे हैं।

कांग्रेस आरोप लगा रही है कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के “400 पार” नारे का उद्देश्य संविधान को बदलना और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों का आरक्षण समाप्त करना है।

विपक्षी दल के इस आरोप पर उनकी आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान को खतरा किससे है? आप बताएं, आपातकाल लगाकर संविधान में बदलाव की साजिश किसने रची?

मोदी ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कांग्रेस की तानाशाही पर लगाम लगाई थी। रायबरेली में लोकतंत्र को लूटने की कोशिश की गई थी।

उच्च न्यायालय ने चुनाव रद्द कर दिया और इंदिरा गांधी को चुनाव लड़ने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि इतने साल बीत गए, फिर भी कांग्रेस का चरित्र नहीं बदला।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button