देश

‘हैंडलूम हैकाथॉन 2025’, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह की प्रमुख पहल, विकास आयुक्त (हथकरघा) ने लॉन्च किया

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2025 के उपलक्ष्य में, विकास आयुक्त (हथकरघा) ने हैंडलूम हैकाथॉन 2025: वीविंग इनोवेशन की घोषणा की। नेशनल डिजाइन सेंटर, आईआईटी दिल्ली के सहयोग से आयोजित यह प्रतियोगिता 2 और 3 अगस्त, 2025 को आईआईटी दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्देश्य पारंपरिक हथकरघा उद्योग को युवाओं की नई सोच, तकनीक और रचनात्मकता से जोड़ना है। यह हैकाथॉन उन प्रमुख गतिविधियों में से एक है जो इस वर्ष के राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह का हिस्सा हैं। जिसमें देशभर के युवा प्रतिभागियों को हथकरघा क्षेत्र की चुनौतियों को हल करने के लिए अपने सरल और इनोवेटिव सुझाव प्रस्तुत करेंगे।

इस पर बोलते हुए, विकास आयुक्त (हथकरघा) डॉ. एम. बीना ने कहा, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस न केवल हमारे कारीगरों के योगदान को सम्मान देने का अवसर है, बल्कि यह दिन हमें उनके काम को और आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी देता है। ‘हैंडलूम हैकाथॉन 2025’ इसी सोच से शुरू किया गया है, ताकि युवा पीढ़ी अपने विचारों से इस परंपरा को मजबूती दे सके। इस हैकाथॉन का फोकस डिजाइन इनोवेशन, बाजार तक आसान पहुंच, स्थिरता, कौशल विकास और सामुदायिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर है। ह्लसपना देखो; कर दिखाओह्व की थीम पर आधारित यह प्रतियोगिता विभिन्न पृष्ठभूमि से आए प्रतिभागियों को जोड़ने का प्रयास है झ्र जिसमें फैशन, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग, डिजाइन और हथकरघा क्षेत्र से जुड़े छात्र, कारीगर शामिल हैं।

हैकाथॉन में भाग लेने के लिए आॅनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक प्रतिभागी 31 जुलाई, 2025 तक www.youthideathon.in/handloom पर पंजीकरण कर सकते हैं। प्रतियोगिता में चुने गए श्रेष्ठ विचारों को न केवल पुरस्कार दिए जाएंगे, बल्कि उन्हें आगे लागू के लिए आवश्यक समर्थन भी दिया जाएगा। विकास आयुक्त (हथकरघा) की ओर से इन विचारों को प्रयोग के स्तर पर लागू करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। यह पहल केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भारत के हथकरघा क्षेत्र को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button