आगराउत्तर प्रदेशदेशराज्य

महिला पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, ड्यूटी के दौरान बच्चों के साथ समय बिताने के लिए मिलेंगे 2 घंटे

आगरा पुलिस कमिश्नरेट में तैनात महिला पुलिसकर्मियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल आगरा पुलिस कमिश्नरेट की ओर से महिला पुलिसकर्मियों के लिए नई पहल शुरू होने जा रही है।

पहल के तहत ड्यूटी के बीच दोपहर में 2 घंटे छुट्टी में वर्दी वाली मम्मियां अपने बच्चों की देखभाल के साथ ही उनके साथ समय बिता सकेंगी। यह व्यवस्था लोकसभा चुनाव के बाद लागू की जाएगी।

इस योजना का लाभ 300 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगा। आगरा पुलिस कमिश्नरेट में 650 से अधिक महिला पुलिसकर्मी हैं। इनमें आरक्षी, मुख्य आरक्षी, एएसआई, एसआई, इंस्पेक्टर शामिल हैं।

इनमें करीब 60 प्रतिशत विवाहित हैं। ऐसे में महिला पुलिसकर्मियों की परेशानी को देखते हुए उन्हें बेहतर सुविधा देने के लिए मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी एसीपी सुकन्या शर्मा द्वारा कार्य योजना बनाई गई।

इसके तहत ऐसी महिला आरक्षी जिनके बच्चों की आयु 3 वर्ष तक है। उन्हें दोपहर में 2 घंटे की छुट्टी देना, जिन महिला पुलिसकर्मियों के बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं, उन्हें भी शामिल किया गया है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button