देश

गृह मंत्रालय ने एनआईए को उदयपुर की घटना की जांच का निर्देश दिया

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “ गृह मंत्रालय ने राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल तेली की नृशंस हत्या की जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया है। इस घटना में किसी भी संगठन और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की संलिप्तता की गहन जांच की जाएगी।”
उल्लेखनीय है कि भाजपा से निलंबित नूपुर शर्मा के समर्थन में राजस्थान के उदयपुर में कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले कन्हैयालाल नामक एक युवक की गत मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हमलावर कपड़े सिलवाने के बहाने उसकी दुकान में घुसे और तलवार से उसकी हत्या कर दी। हमलावरों ने घटना के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली। पुलिस हमलावरों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button