MCD Mayor Election: एमसीडी चुनाव से पहले ‘AAP’ को बड़ा झटका, महिला पार्षद BJP में शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर चुनाव से पहले द्वारका सी. वार्ड से आम आदमी पार्टी (आप) की पार्षद सुनीता सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। एमसीडी के महापौर और उप महापौर पदों के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होना है।
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सुनीता का पार्टी में स्वागत करते हुए आरोप लगाया कि ‘आप’ में आम स्वयंसेवकों के साथ ‘‘बंधुआ मजदूर’’ जैसा व्यवहार किया जा रहा है। सुनीता के ‘आप’ छोड़ कर भाजपा में शामिल होने का हालांकि आगामी महापौर चुनाव पर बहुत कम असर होगा। दिसंबर 2022 में हुए एमसीडी चुनाव में ‘आप’ ने 134 वार्डों में जीत हासिल कर भाजपा को मात दी थी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री @Virend_Sachdeva एवं सांसद श्री @p_sahibsingh की उपस्थिति में द्वारका सी वार्ड 130 से आज आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद श्रीमती सुनिता और पूर्व निगम पार्षद श्री रामनिवास भाजपा में शामिल हुए। pic.twitter.com/WUKyDuMtGN
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) April 24, 2023
भाजपा ने 250 वार्ड में से 104 में जीत दर्ज की थी। सुनीता के अलावा ‘आप’ से पूर्व में, बवाना वार्ड के पार्षद राम निवास भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि आप के कई अन्य नेता घुटन महसूस कर रहे हैं और उनके जल्द ही भाजपा में शामिल होने की उम्मीद है। सुनीता ने कहा कि उनके भाजपा खासकर वर्मा के साथ घनिष्ठ संबंध हैं और उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने की इच्छा व्यक्त की।



