देश

Budget Session: बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, बोलीं- साथ मिलकर विकसित भारत बनाएंगे

Budget Session: ससंद का बजट सत्र आज शुक्रवार 31 जनवरी की तारीख से शुरू हो गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही हैं। बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण की समाप्ति के बाद भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल शनिवार, 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय बजट 2025 पेश करेंगी। आइए जानते हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा है।

महाकुंभ के मृतकों व मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि 

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें संसद की इस को बैठक संबोधित करते हुए खुशी हो रही है। संविधान 75 साल पूरा कर चुका है। बाबा अंबेडकर समेत अन्य संविधान निर्माताओं को नमन करती हूं। राष्ट्रपति ने महाकुंभ का जिक्र किया और वहां भगदड़ में हताहत लोगों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी श्रद्धांजलि दी है।

3 करोड़ परिवारों को घर मिलेगा

राष्ट्रपति ने कहा कि आज देश निर्णयों को लागू होते देख रहा है। इसमें गरीब, महिलाओं, युवाओं आदि को प्राथमिकता दी जा रही है। 3 करोड़ परिवारों को घर देने का फैसला हुआ है। सरकार ने गांव में आबादी के लिए सौमित्र योजना के तहत 2 करोड़ से ज्यादा सौमित्र कार्ड जारी किए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 41 हजार करोड़ की राशि वितरित की गई है। जनजातीय लोगों के लिए भी 80 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है और हमारा पशुधन मजबूत हो रहा है।

आयुष्मान भारत और ग्राम सड़क योजना का जिक्र

राष्ट्रपति ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत 70 से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए इलाज के लिए हर साल 5 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। युवाओं को 500 शीर्ष कंपनियों में इंटर्नशिप मिलेगी जिससे उनके लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत 25 हजार बस्तियों को जोड़ने के लिए 70 हजार करोड़ का प्रावधान हुआ है। राष्ट्रपति ने कहा कि बीते 6 माह में 17 नई वंदे भारत और एक नमो भारत ट्रेन मिली है। वन नेशन वन इलेक्शन के लिए सरकार ने कदम बढ़ाए हैं। 10 साल में विकसित भारत की ओर तेजी से कदम बढ़ें हैं। भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

विकसित भारत का निर्माण है मकसद

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने सेवा, सुशासन आदि को प्राथमिकता में रखा है। सरकार का मंत्र है सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, जिसका मकसद है विकसित भारत का निर्माण। स्वच्छ भारत के तहत 12 करोड़ शौचालय, उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर जैसी योजना के तहत गरीबों को सम्मान रहने का अधिकार मिला है। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि मध्यम वर्ग जितने सपने देखेगा देश उतनी ही उड़ान भरेगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया गया है। ये लाखों कर्मचारियों की वेतन वृद्धि का आधार बनेगा। UPS का निर्माण किया गया है। मध्यम वर्ग का अपने घर का सपना पूरा करने के लिए RERA जैसे कानून बनाए गए हैं। लोन पर सब्सिडी दी जा रही है। उड़ान योजना ने 1.5 करोड़ लोगों का हवाई जहाज में उड़ने का सपना पूरा किया गया है। हर विषय की पढ़ाई के लिए सीटों में वृद्धि की गई है। सरकार ने टैक्स से जुड़े मसलों को आसान किया है। पारदर्शिता बढ़ाई गई है। 75 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को स्वयं फैसले का अधिकार लिया गया है।

महिलाओं को आरक्षण का जिक्र

राष्ट्रपति ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण बड़ा कदम है। स्वयं सहायता समूह के तहत महिलाओं को मजबूत किया गया है। स्वयं सहायता समूह में 10 करोड़ महिलाओं को जोड़ा गया है। देश में 1 करोड़ से अधिक लखपति दीदी बन चुकी हैं और इसे 3 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य है। ड्रोन दीदी योजना भी शुरू की गई है। बेटियां लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं और कंपनियों का नेतृत्व कर रही हैं। हमारी बेटियां आज ओलंपिक में मेडल ला रही हैं और देश का मान बढ़ा रही है।

आधुनिक शिक्षा की व्यवस्था की जा रही

राष्ट्रपति ने कहा कि बीते एक दशक में हमारे युवा स्पेस तक की फील्ड में देश का मान बढ़ा रहे हैं और राष्ट्र निर्माण कर रहे हैं। बीते दो साल में 2 लाख स्थायी नौकरियां दी गई हैं। सरकार ने युवाओं के लिए दो लाख करोड़ का पैकेज स्वीकृत किया है। जिनमें से एक फैसला इंटर्नशिप योजना है। AI और डिजिटल टेक्नॉलॉजी के मामले में भारत दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। सरकार द्वारा छात्रों के लिए आधुनिक शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है। मातृभाषा में शिक्षा दी जा रही है, परीक्षा मातृभाषा में ले जा रही है। बीते एक दशक में उच्च शिक्षा संस्थानों की संख्या बढ़ाई गई है।

मिशन गगनयान की भी बात

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के द्वारा निर्मित गगनयान से एक भारतीय अंतरिक्ष में जाएगा। भारत ने अपने स्पेस स्टेशन का मार्ग आसान कर दिया है। इसरो ने 100 लॉन्च सफल किया है और सैटेलाइट स्थापित किया है। राष्ट्रीय स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है। शतरंज चैपियनशिप में भी भारत का परचम लहराया है। दिव्यांगो के खेल के लिए भी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए 50000 करोड़ के तहत संस्थान की स्थापना की गई है। AI के क्षेत्र के लिए इंडिया मिशन AI शुरु किया गया है।

अर्थवयवस्था मजबूत हो रही

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने अर्थवयवस्था को मजबूत करने के लिए काम किया है। कोविड के हालात और युद्ध जैसे हालात के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था ने स्थायित्व दिखाया है वह उसकी शक्ति का उहादरण है। मेक इन इंडिया के तहत बड़े ब्रांड्स पर पर भी मेक इन इंडिया के लोगो दिखने लगे हैं। छोटे उद्यमियों को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। MSME को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुद्रा योजना के तहत लोन को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दिया है। लोन, बीमा, क्रेडिट कार्ड आदि सबको आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। रेहड़ी वालों को स्वनिधि योजना का लाभ मिल रहा है। देश में छोटे बिजनेस को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल रहा है। आज भारत तकनीक के क्षेत्र में प्रमुख ग्लोबल प्लेयर है। 5G की शुरुआत इसका उदाहरण है। यूपीआई से विकसित देश भी प्रभावित हैं। 50 फीसदी से ज्यादा डिजिटल पेमेंट भारत में हो रहा है। इसकी सुविधा बड़े लोगों से लेकर छोटे दुकानदार तक उठा रहे हैं।

ई-गवर्नेंस को बढावा दिया गया

राष्ट्रपति ने कहा कि देश में ई-गवर्नेंस को बढावा दिया गया है। डिजिलॉकर ने लोगों को कहीं भी दस्तावेजों को आसानी से उपलब्ध कराया है। साइबर क्राइम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं।साइबर सिक्योरिटी में लगातार कार्य किया जा रहा है। भारत को साइबर सिक्योरिटी में टियर 1 स्टेटस मिल गया है। भारत ने वर्ल्ड क्लास इंफ्रांस्ट्रक्चर के कारण इन्वेस्टर का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हाइवे आदि को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसका बजट 2 लाख करोड़ से बढ़ाकर 11 लाख करोड़ कर दिया गया है। बीते 6 महीने में इंफ्रांस्ट्रक्चर में रिकॉर्ड निवेश हुआ है। अब देश जल्द ही कश्मीर से कन्याकुमारी तक जुड़ जाएगा। चिनाब ब्रिज का निर्माण किया गया है। एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी कग गई है। दिल्ली मे मेट्रो 2014 में 200 किमी तक थी आज ये दोगुना से भी ज्यादा हो गया है। भारत मेट्रो नेटवर्क में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है।

सस्ती स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही

राष्ट्रपति ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिले ये सरकार का लक्ष्य है। एक लाख 75 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने हैं। कैंसर मरीजों की दवाओं को कस्टम से मुक्त कर दिया गया है। सर्वाइकल कैंसर के लिए 9 करोड़ महिलाओं की स्क्रीनिंग हो चुकी है। दिमागी बुखार के मामले कम हुए हैं। टीबी के मरीजों की संख्या घटी है, हम सभी टीबी मुक्त भारत बनाने में अपना योगदान दें। मेडिकल कॉलेजों में 75 हजार नई सीटों का सृजन किया गया है।

332 मिलियन टन अनाज उत्पादन

राष्ट्रपति ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम हो रहा है। 332 मिलियन टन अनाज उत्पादन हुआ है। दुध, दाल, मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक भारत है। रबी और खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि हुई है। बायो फर्टिलाइजर को बढ़ावा दिया गया है। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने का काम किया गया है। तिलहन को बढ़ावा देने के लिए काम किया गया है। मत्सयपालन को बढावा देने के लिए पार्कों की स्थापना की गई है। भारत ने मिशन मौसम शुरू किया है जिसका लाभ किसानों को मिलेगा। बाबा अंबेडकर के मिशन पर चलते हुए लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिए काम किया जा रहा है। 40 हजार करोड़ की लागत से केन-बेतवा लिंक योजना से एमपी-यूपी के लोगों को लाभ मिला है। पोलावरम सिंचाई परियजना के लिए हजारों करोड़ की अतिरिक्त राशी स्वीकृत की गई है।

आदिवासियों को लाभ मिल रहा है

राष्ट्रपति ने कहा कि हम जब राष्ट्र के विकास की बात करते हैं तो राष्ट्र के नागरिकों के योगदान की बात कर रहे होते हैं। देश के वंचित और गरीब आदिवासियों को लाभ मिल रहा है और वे पहली प्राथमिकता हैं। इसके लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों में लाखों बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। आदिवासी क्षेत्रों में 30 नए मेडिकल कॉलेज खुले हैं। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है।

सरकार ने नॉर्थ ईस्ट राज्यों के लिए काम किया 

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के लिए काम किया है उनसे दिलों की दूरी को समाप्त किया है। शांति के कई समझौते हुए हैं लोगों को जोड़ने का काम किया गया है। पूर्वी राज्यों के विकास की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप में भी कई योजनाएं शुरू की गई हैं.। जम्मू-कश्मीर में 370 हटने के बाद विकास का एक नया वाातावरण बना है। प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं। इसके लिए लोग बधाई के पात्र हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि हम साथ मिलकर बढ़ेंगे तो हमारी भावी पीढ़ियां निश्चित ही 2047 में विकसित और समृद्ध भारत देखेगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button