देशराज्यहरियाणा

अंबाला में हुई बीजेपी की विजय संकल्प रैली को पीएम मोदी ने किया संबोधित

शनिवार को हरियाणा के अम्बाला में बीजेपी की विजय संकल्प रैली हुई। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। बीजेपी की विजय संकल्प रैली को पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा को राम-राम।

पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा धाकड़ है और हरियाणा में हमने धाकड़ की तरह ही सरकार चलाई है। धाकड़ की तरह आईएमएस सरकार चलाई। अब मैं आपसे अगले 5 साल के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हरियाणा यानी हौसला और हिम्मत, इंडिया गठबंधन चारों खाने चित्त। उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतों को हरियाणा अच्छे से जानता है।

पीएम ने कहा कि पाकिस्तान 70 साल से भारत को परेशान कर रहा था। लेकिन आज पाकिस्तान के हाथ में एक का कटोरा है और वह भीख मांग रहा है।

कांग्रेस के राज में कश्मीर में आतंक का माहौल था। हमारी बहन बेटियां डरती थी, लेकिन आज कश्मीर में शांति है। हमारी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 को हटाकर वहां के लोगों को भारत की सभी योजनाओं का लाभ दिया।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस कि सरकार में घोटाले का बोलबाला था। हेलीकॉप्टर घोटाला और पनडुब्बी घोटाला कांग्रेस ने किया और देश को बर्बाद किया।

पीएम ने कहा कि हमने भारत की सेना को आधार बनाया। हमने भारत की सेनो को आत्मनिर्भर बनाया। पहले हथियार मांगना पड़ता था, अब बेचा जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस 4 दशकों तक OROP पेंशन के लिए तरसाया। कांग्रेस को झूठ बोलने की आदत है। हमने वन रैंक वन पेंशन की मांग पूरी की।

मोदी लोकतंत्र के चारों स्तंभों को मजबूती देना चाहता है। कांग्रेस ने सिर्फ 7:30 लाख करोड़ का अनाज MSP पर खरीदा। लेकिन हमने करीब 20 लाख करोड़ का अनाज MSP पर खरीदा।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों का 60000 करोड़ बकाया रखा था। हमने 6:50 लाख करोड रुपए किसानों के खाते में भेजे। हमने खेती में ड्रोन क्रांति लाई।

पीएम ने आगे कहा कि हम इस अभियान से महिलाओं को जोड़ रहे हैं। हरियाणा में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस के लिए वोट बैंक ही सब कुछ है।

पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के हाथ में झाड़ू है। पंजाब में कांग्रेसी कह रहे झाड़ू वाले चोर है और हरियाणा में उन्हें ही समर्थन दे रहे हैं।

पीएम ने कहा कि यह चुनाव भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button