देशराज्यहरियाणा

भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में पीएम मोदी देश के किसानों के हित में कर रहे है काम: कंवर पाल गुर्जर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से देश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर तोहफा दिया। यमुनानगर के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर पहुंचे।

यमुनानगर से कृषि मंत्री ने किसानों के साथ वाराणसी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने मीडिया से बात करते हुए कहा की पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त से जहां देश के 9.26 करोड़ किसानों को फायदा होगा।

वही हरियाणा में लाखो किसानों को इससे लाभ मिलेगा। यमुनानगर जिले के 58 हजार 671 किसानों के खाते में 52 करोड़ 80 लाख की राशि डाली गई है।

कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा यह सरकार किसानों के हित में काम करने वाली सरकार है। भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों के हित में काम कर रहे है।

वहीं मीडिया द्वारा जब सवाल किया गया कि इनैलो ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 2 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इस सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि हर पार्टी का अपना तरीका है।

उन्होंने कहा कि इनेलो में टिकट डिक्लेयर करने वाले एक ही व्यक्ति है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी का अपना अलग सिस्टम है। हमारी चुनाव समिति बनेगी और उसमें अभी समय लगेगा।

हरियाणा में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भाजपा हरियाणा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है और उनके मार्गदर्शन में हम काम करेंगे। वहीं मीडिया द्वारा सवाल किया गया कि कांग्रेस नेत्री व पूर्व मंत्री किरण चौधरी कांग्रेस से नाराज चल रही है और जल्द ही वो भाजपा शामिल होंगी।

इस सवाल का जवाब देते हुए कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और भाजपा में कोई भी आता है तो उसका स्वागत है। किरण चौधरी भी अगर बीजेपी में आती हैं तो उनका स्वागत है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button