देशराजनीतिराज्य

चुनाव नतीजों से पहले चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी बोले, हनुमान का दिन है, EVM …

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट के शुरूआती रुझान कुछ ही देर में आने शुरू हो जाएंगे।

लोकसभा चुनाव रिजल्ट से पहले कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष तिवारी उत्सुक दिखे। उन्होंने कहा कि सूरज पूरब से उग रहा है। पक्ष्चिम में छिप जायेगा।

आज मंगलवार है, हनुमान जी का दिन है। लोगों ने अपनी राय व्यक्त कर दी है। राय ईवीएम में बंद हो गई है। ईवीएम खुल जाएगी और राय सामने आ जायेगी।

उन्होंने कहा कि जनता का जो भी फैसला होगा, उसे सभी को सम्मानपूर्वक स्वीकार करना चाहिए। ये भारतीय लोकतंत्र की क्षमता है।

एक बजे तक सब कुछ साफ़ हो जायेगा। उन्होंने कहा कि अटकलों के बाजार में हम शामिल नहीं होना चाहते हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button