दिल्लीदिल्लीदेशराजनीतिराज्य

बीजेपी ने दिल्ली की सातों सीट पर लगातार तीसरी बार अपना कब्जा रखा बरकरार

भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता विरोधी लहर और आम आदमी पार्टी- कांग्रेस गठबंधन की चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करते हुए लगातार तीसरी बार दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीट जीत लीं।

बहरहाल, 2019 के चुनावों की तुलना में उसकी जीत का अंतर काफी कम हो गया है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उसके उम्मीदवारों ने शहर में भाजपा को कड़ी टक्कर दी है।

पार्टी ने कहा कि लोगों ने भाजपा की ‘‘घृणा और तानाशाही’’ की राजनीति के खिलाफ वोट दिया है। दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जे पी अग्रवाल को 89,325 मतों से हरा दिया।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कांग्रेस के कन्हैया कुमार को 1,38,778 मतों के अंतर से हरा दिया।

भारतीय जनता पार्टी के हर्ष मल्होत्रा ​​ने आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को 93,663 मतों के अंतर से हराकर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट जीत ली।

भाजपा की बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी (आप) के सोमनाथ भारती को 78,370 मतों के अंतर से हराकर नई दिल्ली लोकसभा सीट जीत ली।

भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उदित राज को 2.90 लाख मतों से हराया।

भाजपा नेता कमलजीत सहरावत ने आम आदमी पार्टी (आप) के महाबल मिश्रा को 1,99,013 मतों के अंतर से हराकर पश्चिम दिल्ली सीट पर जीत हासिल कर ली।

भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी (आप) के सही राम पहलवान को 1,24,333 मतों के अंतर से हराकर दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button