देशराजनीतिराज्यहरियाणा

आज पंचकूला में होगी भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, अमित शाह करेंगे बैठक की अध्यक्षता

भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज पंचकूला में होगी। यह बैठक आज सुबह 11 बजे पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगी।

इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल होंगे। साथ ही इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शिरकत करेंगे।

बैठक में भाजपा सांसद, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री, विधायक सहित भाजपा के संगठन से जुड़े तमाम नेता शामिल होंगे। प्रदेश भर से 2500 के करीब भाजपा कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 2 बजे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। अमित शाह आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा नेताओं में जोश भरेंगे।

इस कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पंचकूला में हो रहा है। इस बैठक से भाजपा विधानसभा चुनाव का आगाज करेगी।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button