देशराजनीतिराज्यहरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सैनी आज लेंगे विधायक पद की शपथ, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता दिलवाएंगे शपथ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज विधायक पद की शपथ लेंगें। नायब सिंह सैनी करनाल उपचुनाव जीतकर विधायक चुने गए है। शपथ के बाद नायब सैनी विधानसभा के सदस्य हो जाएंगे।

हरियाणा विधान सभा के माननीय अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता आज सुबह 11:00 बजे विधान सभा सचिवालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विधायक पद की शपथ दिलाएंगे।

गौरतलब है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद करनाल विधानसभा सीट खाली हो गई थी।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि करनाल ही सीएम सिटी रहेगी। इसके बाद लोकसभा चुनाव के साथ ही करनाल विधानसभा सीट पर उप चुनाव हुआ और यहां सीएम सैनी ने कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह को हराकर जीत दर्ज की।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button