![मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संत कबीर कुटीर आवास पर हुई हरियाणा भाजपा विधायक दल की अहम बैठक](https://khwazaexpress.com/wp-content/uploads/2024/06/3-3.jpg)
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संत कबीर कुटीर आवास पर हरियाणा भाजपा विधायक दल की अहम बैठक हुई। हरियाणा भाजपा विधायक दल की इस अहम बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल हुए।
इस बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजे पर समीक्षा हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी अहम चर्चा हुई।
विधायकों से फील्ड में पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करके चुनाव की तैयारी में जुटने पर भी मंथन किया गया है।
बैठक के बाद विधायक जगदीश नायर ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी विधायक रात्रि प्रवास पर निकले और विकास कार्यों में तेजी लाने का काम किया जाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि जो भी योजनाएं अटकी पड़ी है, उसको पूरा करवाने का काम भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
विधायक जगदीश नायर ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद भी रात्रि प्रवास करेंगे। मुख्यमंत्री जी के साथ-साथ अन्य मंत्री भी रात्रि प्रवास करेंगे।
उन्होंने कहा कि रात्रि प्रवास का मक़सद है कि रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाया जाएगा और जनता की जो भी परेशानियां हो, उन्हें दूर करने का काम किया जाएगा।