देशराजनीतिराज्यहरियाणा

5 जून को चंडीगढ़ के अंदर भाजपा विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक के संकेत

चंडीगढ़ में 5 जून को भाजपा विधायक दल की मीटिंग हो सकती है। जिसमें लोकसभा के चुनाव परिणामों पर विधायकों से मंथन होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा के चुनाव परिणाम मंगलवार को आने के बाद बुधवार को चंडीगढ़ के अंदर भाजपा विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की 10 सीटों में से जिन लोक सभा सीटों पर कमजोर नजर आएगी, वहां पर आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भावी रणनीति तैयार की जाएगी।

जिन लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी, उन लोकसभा सीटों पर भाजपा को और कैसे मजबूत किया जाए, इस पर भी मंथन किया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार इसके लिए विधायकों को सूचना भी दे दी गई है। आधिकारिक रूप से अभी तक विधायक दल की मीटिंग को लेकर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से दिल्ली में मिलकर लौटे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में नुकसान पहुंचाने वाले नेताओं के खिलाफ जहां सख्त कार्यवाही कर सकते हैं।

वहीं विधायको और लोकसभा चुनावों के उम्मीदवारों द्वारा मिली सूचनाओं के आधार पर गड़बड़ करने वाले लोगों को बाहर का रास्ता भी दिखा सकते हैं।

मिशन 2024 के तहत लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी का अब हरियाणा के अंदर फोकस विधानसभा चुनाव पर है। बीजेपी हरियाणा के अंदर सत्ता की हैट्रिक लगाने के लिए अपने विधायकों को फील्ड में ज्यादा सक्रिय कर सकती है।

ऐसी भी जानकारी मिली है कि लोकसभा के चुनाव परिणाम आने के बाद हरियाणा के अंदर पेंडिंग पड़ी कम अनाउंसमेंट तथा अन्य बड़े कामों को युद्धस्तर पर निपटाने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए जा सकते हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल दोनों पिछले दिनों समीक्षा बैठकों के दौरान मिली जानकारी के बाद यह स्पष्ट कर चुके हैं कि जिन अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने चुनाव में गड़बड़ की है, उनके खिलाफ आने वाले दिनों में एक्शन लिया जा सकता है।

अतीत में विधायकों को यह नाराजगी रही है कि उनके क्षेत्र के अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं करते। इसके चलते भाजपा आनेवाले दिनों में खास रणनीति बना सकती है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button