जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आधार कार्ड के सम्बन्ध में बैठक हुई सम्पन्न
सम्बंधित अधिकारियों को 0 से 5 वर्ष के बच्चों के आधार कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाने के दिए निर्देश

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज आधार कार्ड के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों का आधार कार्ड बनाने का कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिससे लोगों को समस्या हो रही है, जिससे अति शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए जाएं तो बिना जन्म प्रमाण पत्र के ना बनाए। उन्होंने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि बैंकों में जाकर यह अवश्य देख लें कि आधार कार्ड बन रहे हैं या नहीं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजया चौधरी, लीड बैंक मैनेजर वके अरोड़ा, बीएसएनएल व पोस्ट ऑफिस के अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



