उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेलीराजनीति

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री के दिशानिर्देश पर विशेष आधार कैम्प का किया गया आयोजन

विशेष कैम्प तहसील बहेड़ी के दस स्थानों पर 29 जुलाई से किया जायेगा आयोजन

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

 

 

 

बरेली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के दिशानिर्देश पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा जिला प्रशासन की सहायता से बरेली जिले के बहेड़ी तहसील के दस स्थानों पर 29 जुलाई 2025 से आधार नामांकन और अपडेशन हेतु विशेष कैम्प का आयोजन कराया जायेगा । आधार कैम्प लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है ताकि लोगों को आधार से संबंधित आने वाली दिक्कतो का सामना नही करना पडे तथा सुविधाजनक तरीके से उसका लाभ ले सके। 

विशेष अभियान के अंतर्गत कैंप बहेड़ी तहसील के ग्राम पंचायत के पंचायत घर पर लगाये जायेगे जिसमें ग्राम भानपुर , ग्राम राजू नगला , ग्राम वंजरिया, ग्राम पंजपेड़ा,ग्राम भुड़िया कालोनी बंगाली वाली, कुंडरा कोठी , गुड़वारा , हरसू नगला , रामलीला बहेड़ी और सिंह गौटिया के कश्यप धर्मशाला में विशेष आधार कैम्पों का आयोजन किया जायेगा। 

इन विशेष कैम्पों में आधार नामांकन के अलावा पता संसोधन , मोबाईल अपडेशन, जन्मतिथि अपडेशन, नाम अपडेशन, बायोमेट्रिक अपडेशन और फोटो अपडेशन और ई-मेल अपडेशन की सुविधा प्रदान की जा रही है ।

वर्तमान समय में बरेली जिले में 340 आधार नामांकन और अपडेशन मशीन की मदद से आधार नामांकन और अपडेशन की सुविधा प्रदान की जा रही है।।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button