देश

राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- केन्द्र की भाजपा सरकार देश में फैला रही है नफरत

दुमका। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बड़े पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रही है लेकिन किसानों के छोटे ऋण को माफ करने से कतरा रही है। गांधी भारत न्याय यात्रा के क्रम में झारखंड दौरे के दूसरे दिन दुमका जिले के सरैयाहाट में शनिवार को आयोजित विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और आर एस एस के लोग देश में हिंसा और नफ़रत फैला रहे हैं । जबकि कांग्रेस देश मोहब्बत की दुकान के माध्यम से भाई के भाई को दिल जोड़ने में जुटी है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में केन्द्र में जब हमारी सरकार आएगी तो समूचे देश में जाति जनगणना को लागू किया जाएगा।

गांधी ने कहा कि आरएसएस और भाजपा के लोग देश में जहां भी हिंसा और फैलाने में लगे है। जबकि कांग्रेस कन्याकुमारी से कश्मीर तक और मणिपुर में महाराष्ट्र तक की न्याय यात्रा के माध्यम से देश में प्रेम और सद्भाव कायम करने के प्रयास में लगातार जुटे हैं। उन्होंने जनसमूह में शामिल युवाओं से सवालिया लहजे में पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में युवाओं को रोजगार नहीं मिला है।

इस पर भारी तादाद में उपस्थित भीड़ में शामिल युवाओं ने हाथ उठा कर जबाब दिया, नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने गलत तरीके से नोटबंदी और गलत ढंग से जीएसटी लागू कर छोटे उद्यमियों की कमर तोड़ दी है। जिसके कारण युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button