अयोध्याउत्तर प्रदेशदेशराज्य

अयोध्या में बदला रामलला का खान-पान, अब पी रहे जूस, पहन रहे सूती कपड़े

चिलचिलाती धूप और धूल भरी आंधी की शुरुआत हो चुकी है। गर्मी का सितम अब शुरू हो गया है। जिसे देखते हुए रामलला की सेवा आराधना में भी बदलाव किया गया है।

गर्मी के प्रकोप को देखते हुए उन्हें राहत देने वाला खाना और राहत देने वाले वस्त्र पहनाया जा रहा है। आपको बता दें कि उत्तर भारत में इस वक्त बढ़ती गर्मी के कारण तापमान 40 डिग्री के ऊपर लगातार बना हुआ है।

ऐसे में अयोध्या में रामनगरी के मंदिर में विराजमान भगवान की दिनचर्या भी बदल गई है। राम मंदिर में विराजमान बालक राम के राग-भोग में बदलाव कर दिया गया है।

रामलला को भोग में दही और फलों का जूस दिया जा रहा है। उनकी शीतल आरती हो रही है। उन्हें सूती वस्त्र के कपड़े पहनाए जा रहे हैं। बता दें कि अयोध्या में बने राम मंदिर में रामलाल 5 वर्ष के बालक के रूप में विराजमान है।

इसलिए उन्हें ठंडी और गर्मी से बचने के लिए विशेष इंतजाम किया जाता है। रामलला की पहले सुबह सिर्फ दीपों से आरती होती थी पर अब प्रचंड गर्मी के चलते चांदी की थाली में चारों तरफ फूल बिछाकर उनकी आरती की जाती है।

इसके साथ ही सुबह और शाम के भोग में उन्हें दही दी जाती है। इसके अलावा दोपहर में उन्हें फलों का जूस और लस्सी का भोग लगता है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button