देश

बिहार: आर्यभट की स्वर्ण जयंती पर इसरो से रूबरू हुए समस्‍तीपुर के छात्र

समस्तीपुर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रोग्राम डायरेक्टर मोहम्मद इम्तियाज अहमद ने कहा कि भारत अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना और गगनयान मिशन के प्रक्षेपण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

समस्तीपुर में सोमवार को भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह ‘आर्यभट’ की स्वर्ण जयंती के अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इसरो वर्तमान में अर्थ ऑब्जर्वेशन, एनवीएस, आईडीआरएस, गगनयान और वीनस ऑर्बिटर मिशन समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है।

इम्तियाज अहमद ने बताया कि आर्यभट की स्वर्ण जयंती के अवसर पर इसरो देशभर के चुनिंदा स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में बिहार का पहला कार्यक्रम सोमवार को समस्तीपुर के होली मिशन हाई स्कूल में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के पांच अलग-अलग 10 प्लस 2 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को इसरो की गतिविधियों और भविष्य में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़ने के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति प्रेरित करना है।

उन्‍होंने कहा, “हम बच्चों को बता रहे हैं कि स्पेस टेक्नोलॉजी कठिन जरूर है, लेकिन ग्रामीण और हिंदी माध्यम से पढ़े छात्र भी इसरो तक पहुंच सकते हैं और बड़ी परियोजनाओं का नेतृत्व कर सकते हैं। भाषा अब कोई बाधा नहीं रही है। मैं खुद हिंदी माध्यम का उत्पाद हूं। अगर बच्चों की बुनियाद मजबूत है तो वे जल्दी सीख लेते हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि छात्रों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिससे उनकी जिज्ञासा बढ़ रही है। चंद्रयान और आदित्य-एल1 मिशन की सफलता के बाद बच्चों में इसरो को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा, “बिहार के बच्चों में गणित के प्रति स्वाभाविक रुचि होती है और यही उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद कर सकती है।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button