देश

180 की स्पीड से आई ऑडी, 3 जानें ले गई, बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे मृतक, दूल्हे के छोटे भाई की भी मौत

मध्य प्रदेश के रीवा में तेज रफ्तार ऑडी कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। साथ में छोटा बेटा भी था और एक महिला रिश्तेदार थी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीदों ने बताया कि ऑडी कार लगभग 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भाग रही थी। हादसे के बाद कार में सवार लोग फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना रीवा के रायपुर कर्चुलियांन थाना क्षेत्र की है। यहां रीवा-प्रयागराज नेशनल हाइवे में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि बाइक सवार दो पुरुष और एक महिला बाइक मे सवार होकर बेटे की शादी का कार्ड बाटने निकले थे, तभी हाइवे में सामने की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ऑडी कार और बाइक के बीच आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक और कार के परखच्चे उड़ वहीं हादसे मे बाइक सवार तीनों लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

मौके से फरार हुए ऑडी सवार

दर्दनाक हादसा रीवा से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर कोष्टा जियुला मोड़ के पास हुआ। घटना शनिवार दोपहर तकरीबन 3 बजे की बताई जा रही है। बाइक हनुमना से रीवा की ओर आ रही थी तभी रीवा से हनुमना की तरफ जा रही काले रंग की तेज रफ्तार ऑडी कार की बाइक से जोरदात भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर से बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे के बाद ऑडी कार डिवाइडर से जा टकराई। दिल दहला देने वाले इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे के बाद से ऑडी कार में सवार लोग मौके से लापता हैं, जिनकी तलाश पुलिस टीम कर रही है।

महिला समेत पिता पुत्र की घटना स्थल पर ही मौत 

घटना की सूचना स्थानीय लोगो के द्वारा पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने पंचनामा कार्रवाई कर तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दीं गई, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मृतक चचाई के रहने वाले हैं और रिश्तेदारो के यहां बेटे की शादी का कार्ड बाटने के लिए जा रहे थे। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है और घटना की जांच की जा रही है।

24 फरवरी को होनी थी बेटे की शादी 

चाचाई निवासी भागवत विश्वकर्मा के बेटे सुभम विश्वकर्मा का विवाह 24 फरवरी को होना था। दूसरे बेटे शिवम विश्वकर्मा के साथ शादी का कार्ड बाटने के लिए बाइक में सवार होकर घर से निकले थे। उनके साथ गढ़ कटरा स्थित घूमा गांव की निवासी उनकी महिला रिश्तेदार शीतल विश्वकर्मा भी सवार थी। 55 वर्षीय भागवत विश्वकर्मा, बेटा शिवम विश्वकर्मा और रिश्तेदार शीतल विश्वकर्मा तीनों बाइक में सवार होकर हाइवे से रीवा की ओर जा रहे थे तभी रीवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button