देश

आज का बजट पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ विजन की रिफॉर्म एक्सप्रेस का डेस्टिनेशन : किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन से चलने वाली रिफॉर्म एक्सप्रेस का डेस्टिनेशन बताया।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से ​​बात करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा, “रिफॉर्म एक्सप्रेस बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ी है। संसद में बजट पेश होने के साथ आज हम इसकी एक झलक देखेंगे। यह बजट पूरे देश के लिए है। यह सभी की भलाई के लिए है।”

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इसी बात को दोहराते हुए कहा, “यह विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत का बजट है।”

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से रविवार को संसद में 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करना भी एक ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार इसे रविवार को पेश किया जा रहा है।

यह निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट है, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री बन जाएंगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का यह 15वां बजट है। यह 2024 में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एनडीए के सत्ता में लौटने के बाद दूसरा पूर्ण बजट भी है।

अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि इस साल का बजट रक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, पूंजीगत व्यय, बिजली और किफायती आवास पर केंद्रित होगा, जबकि सामाजिक कल्याण प्राथमिकताओं और वित्तीय समझदारी के बीच सावधानी से संतुलन बनाए रखेगा। उनका कहना है कि जोर वित्तीय मजबूती से समझौता किए बिना विकास की गति को बनाए रखने पर होगा।

बजट पेश करने से पहले निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। यह एक परंपरा है, जिसमें हर साल वित्त मंत्री बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति से मिलती हैं। इस दौरान राष्ट्रपति ने निर्मला सीतारमण को दही-चीनी भी खिलाई और उन्हें व उनकी टीम को बजट पेश करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

रविवार सुबह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने मंत्रालय पहुंची थीं और बजट से जुड़ी अंतिम तैयारियों की समीक्षा की। हर साल की तरह इस बार भी उनके हाथ में ‘बहिखाता’ देखा गया, उसी टैब में वह पेपरलेस बजट प्रस्तुत करती रही हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button