देशबड़ी खबर

कल गुजरात में PM मोदी, 34200 करोड़ की देंगे सौगात, समुद्र से समृद्धि कार्यक्रम में शिरकत भी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी समुद्र से समृद्धि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और 34 हजार 200 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी यहां एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। उनका ये दौरा नेवी के क्षेत्र में अहम है। इंदिरा डॉक पर प्रधानमंत्री मोदी मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का भी उद्घाटन करेंगे। अपने इस गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी धोलेरा का एरियल सर्वे भी करेंगे।

भावनगर के कलेक्टर मनीष कुमार बंसल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी 20 सितंबर को भावनगर आएंगे। वह जवाहर मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वह बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय, गुजरात समुद्री बोर्ड और अन्य राज्यों के समुद्री बोर्ड की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री द्वारा इस क्षेत्र से संबंधित एक नीति की भी शुरुआत करने का कार्यक्रम है।’’ उन्होंने बताया कि इस दौरान इस क्षेत्र की सरकारी और निजी संस्थाओं के बीच समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे।’’

धोलेरा का हवाई सर्वें करेंगे

पीएम मोदी भावनगर में सुबह लगभग 10:30 बजे 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद, वह धोलेरा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। दोपहर लगभग 1:30 बजे, वह एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और लोथल स्थित राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का दौरा करेंगे।

किन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे PM मोदी?

  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह, कोलकाता में नए कंटेनर टर्मिनल और संबंधित सुविधाएं
  • पारादीप बंदरगाह पर नए कंटेनर बर्थ, कार्गो हैंडलिंग सुविधाएं और संबंधित विकास, टूना टेकरा मल्टी-कार्गो टर्मिनल
  • कामराजर बंदरगाह, एन्नोर में अग्निशमन सुविधाएं और आधुनिक सड़क संपर्क
  • चेन्नई बंदरगाह पर समुद्री दीवारों और रिवेटमेंट सहित तटीय संरक्षण कार्य, कार निकोबार द्वीप पर समुद्री दीवार निर्माण
  • दीनदयाल बंदरगाह, कांडला में एक बहुउद्देशीय कार्गो बर्थ और ग्रीन बायो-मेथनॉल संयंत्र
  • पटना और वाराणसी में जहाज मरम्मत सुविधाओं की आधारशिला

गुजरात में 26354 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास-

  • छारा बंदरगाह पर एचपीएलएनजी पुनर्गैसीकरण टर्मिनल का उद्घाटन
  • गुजरात आईओसीएल रिफाइनरी में एक्रिलिक्स और ऑक्सो अल्कोहल परियोजना का उद्घाटन
  • 600 मेगावाट ग्रीन शू पहल का उद्घाटन, किसानों के लिए पीएम-कुसुम 475 मेगावाट घटक सी सौर फीडर योजना का उद्घाटन
  • 45 मेगावाट बडेली सौर पीवी परियोजना का उद्घाटन, धोरडो गांव के पूर्ण सौरीकरण का उद्घाटन
  • एलएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर, अतिरिक्त नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं, तटीय संरक्षण कार्यों, राजमार्गों, स्वास्थ्य सेवा और शहरी परिवहन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे
  • भावनगर में सर टी. जनरल अस्पताल, जामनगर में गुरु गोविंद सिंह सरकारी अस्पताल का विस्तार और 70 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों को चार लेन की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button