IND vs SA 4th T20I: कोहरे के कारण टॉस में देरी, शुभमन नहीं संजू सैमसन कर सकते है पारी की शुरुआत

लखनऊ। खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल अंगूठे की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैच नहीं खेल सकेंगे। समझा जाता है कि गिल को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी और उनकी तुरंत रिकवरी के लिये सभी एहतियाती उपाय किये जा रहे हैं। गिल की जगह संजू सैमसन पारी की शुरूआत कर सकते हैं।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि शुभमन गिल के पैर में चोट लगी है और वह आज मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना। कोहरे के कारण मैच के टॉस में देरी हुई है। अब 1850 बजे निरीक्षण के बाद टॉस होगा। वहां मौजूद आयुष बताया कि कि कोहरा इतना घना है कि उन्हें दूसरी तरफ के स्टैंड्स मुश्किल से दिख रहे हैं।
इकाना में कोहरे के कारण देरी
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे T20 अंतरराष्ट्रीय मैच के टॉस में बुधवार को इकाना स्टेडियम में कोहरे के कारण देरी हुई। यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि अगर गेंद हवा में मारी जाती है तो धुंध की मोटी परत से क्षेत्ररक्षकों को दिक्कत होगी। अगला निरीक्षण शाम छह बजकर 50 मिनट पर होगा। सर्दियों में देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में मैच कराने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड की दौरा और कार्यक्रम समिति के फैसले पर निश्चित रूप से सवाल उठ रहे हैं।



