खेल-खिलाड़ी

आज दुबई में होगा आईपीएल 2024 का ऑक्शन, इन खिलाड़ियों पर होगी सभी टीमों की नजर

आईपीएल 2024 का ऑक्शन आज दुबई के कोका-कोला एरिना में होना है। आज आईपीएल की सभी 10 टीमें खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आज ऑक्शन में कुल 333 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। जिसमें 30 विदेशी स्लॉट सहित केवल 77 स्लॉट उपलब्ध हैं।

आज ऑक्शन में सभी की निगाहें ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर होंगी। जो 2015 के बाद आईपीएल में वापसी कर सकते हैं। वह इस बार आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन सकते हैं।

इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ऑक्शन में हिस्सा होंगे और अगले साल के आईपीएल के लिए वापसी करेंगे।

इसके अलावा ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड और कप्तान पैट कमिंस, न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र और डेरिल मिशेल, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और फिलिप साल्ट पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

सभी टीमों का शेष पर्स

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB): ₹23.25 करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): ₹31.4 करोड़

मुंबई इंडियंस (MI): ₹17.25 करोड़

गुजरात टाइटंस (GT): ₹38.15 करोड़

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): ₹13.15 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): ₹32.7 करोड़

राजस्थान रॉयल्स (RR): ₹14.5 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स (DC): ₹28.9 करोड़

पंजाब किंग्स (PBKS): ₹29.1 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): ₹34 करोड़

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button