खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

टी20 विश्व कप 2026 अंक तालिका: भयंकर उठापटक जारी, इंग्लैंड को जबरदस्त नुकसान, वेस्टइंडीज बनी सरताज

टी20 विश्व कप 2026 में अब तक पांच दिन का खेल हो चुका है। इस बीच लगातार हर दिन तीन तीन मैच खेले जा रहे हैं। हर मैच के बाद अंक तालिका में भी बदलाव हो रहा है। अब पांचवां दिन समाप्त हो गया है, ऐसे में आपको एक नजर ताजा अंक तालिका पर जरूर डालनी चाहिए, ताकि पता रहे कि अभी कौन सी टीम किस नंबर पर है। हम आपको यहां हर ग्रुप की सभी टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ग्रुप में पाकिस्तानी टीम पहले नंबर पर, जल्द दूसरे नंबर पर चली जाएगी

बात सबसे पहले ग्रुप ए से ही करते हैं। हालांकि इसमें कोई खास बदलाव अभी नहीं आया है। दो मैच खेलकर और दोनों जीतकर चार अंक लेकर पाकिस्तान की टीम इस ग्रुप में पहले नंबर पर बनी हुई है। भारतीय टीम ने अभी तक एक ही मैच खेला है और उसे जीतने में कामयाबी हासिल की है। उसके पास दो अंक हैं और टीम दूसरे नंबर पर है। टीम इंडिया 12 फरवरी को नामिबिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी, उसके बाद भारत के पास मौका होगा कि पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा किया जाए। इससे पाकिस्तानी टीम नीचे आ जाएगी।

यूएसए और नामिबिया को पहली जीत की तलाश

इस ग्रुप में नीदरलैंड्स की टीम तीसरे नंबर पर है। टीम ने दो मैच खेलकर एक में जीत दर्ज की है। उसके पास दो अंक हैं। नामिबिया एक और यूएसए की टीम दो मैच खेल चुकी है, लेकिन अभी तक उन्हें जीत नसीब नहीं हुई है। अब नामिबिया की टीम गुरुवार को मैदान में होगी। हालांकि इस बात की संभावना कम है कि उसका खाता अभी खुलेगा।

ऑस्ट्रेलिया पहला मैच खेलकर हासिल की पहले नंबर की कुर्सी

ग्रुप बी की बात की जाए तो इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला मैच खेला और इसके साथ ही टीम पहले नंबर पर काबिज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने कमजोर मानी जाने वाली आयरलैंड को हरा दिया है। इस बीच जिम्बाब्वे की टीम को पहले नंबर पर जमी हुई थी, वो अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। जिम्बाब्वे ने एक मैच खेलकर उसे जीता है। श्रीलंका ने भी एक मैच जीता है। इन तीनों टीमों के बराबर दो दो अंक हैं। आयरलैंड और ओमान को कोई जीत नहीं मिली है।

वेस्टइंडीज पहले नंबर पर, इंग्लैंड तीसरे पर सरकी

इस बीच ग्रुप सी में वेस्टइंडीज की टीम पहले नंबर पर बनी हुई है। उससे दो मैच खेलकर दोनों में जीत हासिल की है। इस ग्रुप में स्कॉटलैंड की टीम दूसरे नंबर पर है। टीम ने दो मैच खेलकर उसमें से एक ही जीता है। इंग्लैंड की बात की जाए तो ये अब तीसरे नंबर पर है। टीम ने दो मुकाबले खेले हैं, इसमें से उसे एक में जीत और दूसरे में हार का सामना करना पड़ा है। नेपाल और इटली की टीम अभी तक कोई मैच नहीं जीत पाई है।

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका में बराबरी की जंग

इस बीच ग्रुप सी पर नजर डालें तो पता चलता है कि यहां न्यूजीलैंड की टीम पहले नंबर पर है। टीम ने दो मैच खेलकर दोनों जीत लिए हैं। साउथ अफ्रीका ने भी दो मैच खेलकर दोनों में जीत दर्ज की है। अफगानिस्तान और यूएई के अलावा कनाडा ने कोई भी जीत दर्ज नहीं की है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button