खेल-खिलाड़ीपंजाब

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए बास्केटबॉल, हॉकी, खो-खो और फुटबॉल की पंजाब टीमों के ट्रायल की तारीख घोषित

छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए पंजाब की बास्केटबॉल, हॉकी, खो खो और फुटबॉल टीमों के चयन के लिए ट्रायल 2 जनवरी को सुबह 11 बजे होंगे। खेल इंडिया यूथ गेम्स 19 से 31 जनवरी 2024 तक तमिलनाडु में आयोजित किए जाएंगे।

खेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि हॉकी (लड़के और लड़कियां) के चयन के लिए ट्रायल 2 जनवरी को सुबह 11 बजे ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम, जालंधर में, बास्केटबॉल (लड़के और लड़कियां) के लिए ट्रायल 2 जनवरी को गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना में होंगे।

2 जनवरी को सुबह 11 बजे खो-खो (लड़कियां) और फुटबॉल (लड़के) पोलो ग्राउंड पटियाला में होंगे। प्रवक्ता ने आगे बताया कि ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2005 या उसके बाद की होनी चाहिए।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button