खेल-खिलाड़ी

रणजी ट्रॉफी: सारांश जैन ने झटके 13 विकेट, एमपी ने बिहार को पारी के अंतर से रौंदा

इंदौर। रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27 में मंगलवार को मध्य प्रदेश ने जीत हासिल की। होल्कर स्टेडियम में एलीट ग्रुप-ए के मुकाबले के दूसरे दिन इस टीम ने बिहार को पारी और 174 रनों से हराया। सक्षम जैन ने मैच में कुल 13 विकेट हासिल किए, जबकि सक्षम पुरोहित ने 132 रन की पारी खेली।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम पहली पारी में सिर्फ 99 रन पर ढेर हो गई। इस टीम ने पहले ही ओवर में 2 विकेट गंवा दिए थे। उस समय तक टीम के खाते में सिर्फ 1 रन जुड़ सका था।

इसके बाद सलामी बल्लेबाज मंगल महरौर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अन्य बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां की, लेकिन टीम का शतक पूरा नहीं करवा सके। इस पारी में सिर्फ दो बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा छुआ। महरौर 87 गेंदों में 5 चौकों के साथ 42 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सूरज कश्यप ने 15 रन की पारी खेली।

विपक्षी खेमे से सारांश जैन ने 13 ओवरों में 40 रन देकर 7 विकेट चटकाए, जबकि आवेश खान ने 2 विकेट निकाले। कुमार कार्तिकेय को 1 विकेट हाथ लगा।

इसके जवाब में मध्य प्रदेश ने अपनी पहली पारी 407/8 के स्कोर पर घोषित की। यश दुबे ने सक्षम पुरोहित के साथ पहले विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की। यश 94 गेंदों में 11 चौकों के साथ 84 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सक्षम ने चंचल राठौर के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रन जुटाए।

टीम ने 44वें ओवर में चंचल (28) और शुभम (0) का विकेट गंवा दिया। उस समय तक खाते में 206 रन जुड़ सके थे। इसके बाद रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला। उन्होंने सक्षम के साथ चौथे विकेट के लिए 108 रन, जबकि अथर्व महाजन के साथ पांचवें विकेट के लिए 68 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

सक्षम पुरोहित 11 चौकों के साथ 132 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान रजत ने 13 चौकों के साथ 109 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से अमोद यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि आदित्य राज ने 2 विकेट चटकाए। सूरज कश्यप के हाथ 1 विकेट लगा।

मध्य प्रदेश के पास पहली पारी के आधार पर 308 रन की बढ़त थी। इसके जवाब में बिहार दूसरी पारी में सिर्फ 134 रन पर ढेर हो गई। इस टीम ने 45 रन तक 4 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद श्रमण ने आयुष लोहारुका के साथ पांचवें विकेट के लिए 55 रन जुटाए, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद फिर से विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि पूरी टीम सिर्फ 34 ओवरों में ढेर हो गई। विपक्षी खेमे से सारांश जैन ने 49 रन देकर 6 विकेट निकाले, जबकि कुमार कार्तिकेय ने 2 विकेट चटकाए।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button