
Punjab IAS-PCS Transfers: पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। जहां इसी कड़ी में एक बार फिर राज्य सरकार ने 2 IAS और 2 PCS अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। जारी आदेश के मुताबिक, 2009 बैच के IAS रामवीर को पंजाब स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड के सचिव पद से हटाया गया है। अब 2010 बैच के आईएएस कुमार अमित पंजाब स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड के नए सचिव होंगे। कुमार अमित के पास अपना वर्तमान कार्यभार भी पहले की तरह बना रहेगा। अमित के पास पंजाब सीएम के विशेष प्रधान सचिव की ज़िम्मेदारी भी है।
वहीं पंजाब सरकार के आदेश के मुताबिक IAS रामवीर की ज़िम्मेदारी को कम करते हुए उनके पास प्रशासनिक सचिव, सूचना-जनसम्पर्क विभाग और जालंधर डिवीजन के कमिशनर का कार्यभार पहले की तरह बना रहेगा। इसी तरह 2012 बैच के PCS सुरिन्दर सिंह को अमृतसर नगर निगम के एडीशनल कमिश्नर पद से ट्रान्सफर कर तरनतारन रुरल डेवलपमेंट का ADC लगाया गया है। वहीं 2018 बैच के PCS यशपाल शर्मा को मार्कफेड के मुख्य प्रबंधक पद से हटाकर पंजाब पर्यटन-संस्कृति और विरासती विभाग की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। शर्मा के पास पंजाब सीएम के उपप्रधान सचिव की ज़िम्मेदारी भी बनी रहेगी।



