पंजाबराज्य

सीएम भगवंत मान ने बिटिया के जन्म को यूं बनाया यादगार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के घर बेटी ने जन्म लिया हैं, जिसकी सीएम मान ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी थी। सीएम मान ने अपनी बेटी का नाम नियामत कौर रखा हैं।

ढोल-नगाड़ों के बीच सीएम ने अपनी नवजात बच्ची को गोद में लिए घर में प्रवेश किया। इस दौरान उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर भी मौजूद रहीं। सीएम मान ने बच्ची की पहली तस्वीर भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की थी।

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार पिता बनकर काफी खुश हैं। गुरप्रीत कौर, मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने 7 जुलाई 2022 को चंडीगढ़ में सिख रीति रिवाज से शादी की थी।

सीएम मान साल 2015 में पहली पत्नी से अलग हो गए थे और 7 साल बाद उन्होंने उम्र में 16 साल छोटी गुरप्रीत कौर को जीवन साथी बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button