पंजाबराज्य

ट्राईसिटी में महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों पर उमड़ी भक्तों की भीड़

चंडीगढ़/पंचकूला। महाशिवरात्रि का त्यौहार ट्राईसिटी में श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। शिवालयों में भक्तजन शिव स्तुति में डूबे नजर आए। सुबह से रात तक मंदिरों के बाहर भक्तों की कतारें नजर आई। पंचकूला के सकेतड़ी के प्राचीन शिव मंदिर के अंदर और बाहर भक्तों ने शनिवार देररात से ही अपना डेरा डाल लिया। भक्तों ने मंदिर के किवाड़ खुलते ही ब्रह्म मूर्त में शिवालय में जलाभिषेक किया। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 11 मिनट से लेकर देररात 1 बजे तक रहा, जिस बीच श्रद्धालु भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। इस मुहूर्त में भक्तों ने महाशिवरात्रि की पावन कथा पढ़ी। भगवान शिव के भक्तों के लिए सबसे पवित्र माने जाने वाले इस दिन भक्तों ने उपवास, विशेष प्रार्थनाएं और मंदिरों में रात तक पूजा अर्चना की।

हजारों भक्तों में किसी ने शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराकर लोटे से जल चढ़ाया। फिर चंदन का तिलक लगाकर, बेलपत्र, भांग, धतूरा, जायफल, तो किसी ने कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र आदि चढ़ाया। इस दौरान ट्राईसिटी में कई मंदिर समितियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से भंडारे भी लगाए गए, जहां पूरा दिन भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।सेक्टर 5 पंचकूला स्थित शिव मंदिर में सायं 4 बजे से 7 बजे तक शिव विवाह का आयोजन किया गया। जंगम जोगियों द्वारा शिव विवाह का वर्णन सुनाया गया। इस अवसर सेक्टर 4, 5 और सेक्टर 2 से भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। इंद्र जीत जिंदल, बीके अरोड़ा, पाल कोहली और सुदर्शन कुंदरा ने शिव विवाह के आयोजन की तैयारियां की। इस अवसर पर व्रत वाला भंडारा भी वितरित किया गया।

Devotees throng Shiva Temples in the Tricity

सेक्टर 44 सी लेवर चौक पर शिवरात्रि के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर सत्य पाल जैन मुख्य अतिथि के नाते शामिल हुये तथा उन्होंने पूरे विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान शिव का संदेश समूची मानवता के लिये है तथा वे पूरे विष्व एवं समूची मानवता के कल्याण की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान षिव के भक्तों में सभी जाति, धर्म, भाषा एवं प्रांतों के लोग शामिल है तथा उनमें किसी किस्म का कोई भेदभाव नहीं है।

समिति के अध्यक्ष राम लाल ने कहा कि इस कार्यक्रम में मजदूरों एवं नौजवानों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। जो इस बात का प्रमाण है कि देश की नई पीढ़ी भी अपने धर्म के प्रति तथा भगवान षिवजी के प्रति पूरी तरह समर्पित है तथा उनमें पूर्ण आस्था रखती है। इस अवसर पर अवधराम चौहान, चैयरमैन, राम लाल, पूर्व पार्षद, गोपाल शुक्ला, सोनी गोयल, रवि प्रकाश दूबे, राम सरिक, राजेन्द्र, गया प्रसाद यादव, सतार, महेन्द्र, संतोष, हरिराम चौहान, सुरेश चौहान तथा सुरेन्द्र प्रताप सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

शिव मंदिर महादेवपुरा कड़ी सुरक्षा, 2 एसीपी, 3 इंस्पेक्टर के साथ करीब 350 पुलिस जवान रहे तैनात 

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव मंदिर महादेवपुरा (सकेतड़ी) में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पंचकूला पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रही।

मंदिर परिसर व आसपास सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर एक कंट्रोल रूम बनाया गया, जहां से हर गतिविधि पर अधिकारियों द्वारा लगातार नजर रखी गई। भीड़ नियंत्रण के लिए 7 स्पेशल नाकेबंदी प्वाइंट स्थापित किए गए तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच की गई। कंट्रोल व्यवस्था में 2 एसीपी, 3 इंस्पेक्टर सहित पुलिस टीम सक्रिय रही।

पुलिस की पीसीआर, राइडर व पैदल गश्त टीमों ने पूरे क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखी। ट्रैफिक पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष यातायात योजना लागू कर मार्गों को सुचारू बनाए रखा गया। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए तथा भंडारे का आयोजन भी किया गया। पुलिस ने मंदिर प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को सुचारू रखा। पुलिस की सतर्कता के चलते कई गुम हुए बच्चों को उनके परिजनों से सुरक्षित मिलाया गया, जिस पर श्रद्धालुओं व संगत ने पंचकूला पुलिस की सराहना की।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही। शिव मंदिर महादेवपुरा में पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी व नाकाबंदी के माध्यम से कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। आमजन से अपील है कि पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहभागिता निभाएं।” पंचकूला पुलिस नागरिकों से अनुरोध करती है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button