पंजाबराज्य

लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव भाजपा के लिए अहम : बिट्टू

  • कहा, यह उपचुनाव भाजपा के लिए अपनी बढ़ती ताकत दिखाने का वर्कर्स के लिए सुनहरा अवसर

लुधियाना : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने एक बार फिर से दोहराया है कि पंजाब में आने वाला समय भाजपा का है और पार्टी 2027 में पूरे बहुमत से सरकार बनाएगी। केंद्रीय मंत्री लुधियाना पश्चिमी सीट के लिए प्रचर करने लुधियाना पहुंचे थे। इस दौरान रवनीत बिट्टू ने कहा कि यह उपचुनाव 2027 में पंजाब में भाजपा सरकार बनाने की दिशा में एक मजबूत पहला कदम साबित हो सकता है। लुधियाना में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिट्टू ने कहा कि यह उपचुनाव भाजपा के लिए अपनी बढ़ती ताकत दिखाने का सुनहरा अवसर है।

लोकसभा चुनाव में आप तीसरे नंबर पर खिसक गई थी

केंद्रीय मंत्री ने कहा यह चुनाव पार्टी नेतृत्व और पंजाब की जनता को यह संदेश देने का समय है कि राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नेतृत्व के साथ खड़ा है हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के प्रदर्शन का जिÞक्र करते हुए बिट्टू ने कहा लुधियाना वेस्ट ने मुझे पिछली बार भारी समर्थन दिया। यह समर्थन कम नहीं होना चाहिए, बल्कि और बढ़ना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी इस क्षेत्र में तीसरे स्थान पर खिसक गई थी।

भाजपा टिकट की घोषणा में हुई देरी के बारे में स्पष्ट करते हुए बिट्टू ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का ध्यान उस समय आपरेशन सिंदूर पर केंद्रित था। अंतत: जीवन गुप्ता को उम्मीदवार चुना गया जो पिछले 30 वर्षों से जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए लगातार काम कर रहे हैं। बिट्टू ने कहा भाजपा निष्ठा और मेहनत की कद्र करती है। जीवन गुप्ता दोनों के प्रतीक हैं। अब यह लुधियाना वेस्ट की जनता पर निर्भर है कि वे उनके समर्पण को जीत के साथ इनाम दें।

भाजपा विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही

विकास कार्यों का हवाला देते हुए बिट्टू ने याद दिलाया कि कांग्रेस सांसद रहते हुए भी केंद्र सरकार ने लुधियाना के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन जैसी परियोजनाओं के लिए भारी फंडिंग दी। उन्होंने कहा कल्पना कीजिए अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बन जाए तो विकास की रफ्तार कितनी तेज हो सकती है, और अन्य भाजपा शासित राज्यों के उदाहरण भी दिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी ताकत से मैदान में उतरकर जीवन गुप्ता की जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा यह जीत पंजाब में एक नई राजनीतिक दिशा की शुरूआत होगी। आम आदमी पार्टी की आलोचना करते हुए बिट्टू ने कहा कि यह विडंबना है कि आप लुधियाना से एक भी वालंटियर नहीं ढूंढ पाई, बल्कि उसने बड़े राजनीतिक चेहरों को टिकट दिया। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लुधियाना में कुछ नेताओं की हालिया एंट्री के बाद पार्टी में अंदरूनी गड़बड़ी साफ दिखाई दे रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button