पंजाब

कोटकपूरा : दशमेश स्कूल में छत से गिरा 9वीं कक्षा का स्टूडेंट, हालत गंभीर

कोटकपूरा जिले के निजी दशमेश पब्लिक स्कूल में बुधवार को नौंवी कक्षा के छात्र शक्की हालात में स्कूल की छत से गिर गया। इसके चलते उसे काफी गंभीर चोटें लगी जिसे ईलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। हालांकि परिवार ने उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया है।

बताया जा रहा है यह छात्र पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार है और उसकी दवा भी चल रही है। इस मामले में स्कूल के पास दुकान चलाने वाले जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि स्कूल की दीवार के पास एक छात्र बेहोशी हालत में गिरा हुआ है। उन्हें तुरंत उसे उठाया और अस्पताल पहुंचाया।

इस मामले में स्कूल पि्रंसिपल ने बताया कि यह छात्र मानसिक तौर से तनाव में रहता था और परीक्षाओं के समय दिक्कत बढ़ जाती थी। परिवार के अनुसार उसकी दवाएं भी चल रही है। आज भी स्कूल में लंच ब्रेक के समय यह सीढि़यों पर चढ़ गया। उन्होंने बताया कि छात्र पढ़ाई में होशियार है लेकिन बीमार रहने के कारण इस बार उसने परीक्षाएं भी मिस की है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button