पंजाबराज्य

आज गांवों के सर्वांगीण विकास की जरूरत : मुख्यमंत्री

  • सीएम भगवंत सिंह मान ने भुल्लरहेड़ी, भलवान, धूरा, भद्दलवड़ और पलासौर के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया

संगरूर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आधार उसके गांव होते हैं। पंजाब की तो रीढ़ ही गांव हैं और प्रदेश के गांवों का सर्वांगीण विकास करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। सीएम भुल्लरहेड़ी, भलवान, धूरा, भद्दलवड़ और पलासौर गांवों की पंचायतों और गांव वासियों से बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाके के विकास को और बढ़ावा देने के लिए गांवों का सर्वांगीण विकास समय की जरूरत है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही जन कल्याण सुनिश्चित करने और गांवों के विकास को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यापक कार्य आम लोगों के सक्रिय सहयोग के बिना संभव नहीं हो सकता।

विकास कार्यों की निगरानी जनता रखे

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को राज्य में चल रहे विकास कार्यों की नियमित रूप से निगरानी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे काम की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने पंचायती प्रतिनिधियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि गांवों के विकास को बढ़ावा देने संबंधी राज्य सरकार के ठोस प्रयासों को उनकी सहायता और मार्गदर्शन से सफल बनाया जाए। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को जमीनी हकीकतों से अवगत कराने के लिए बार-बार क्षेत्रीय दौरे करने के लिए भी कहा ताकि गांवों के विकास को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जा सके।

राज्य की बहुसंख्यक आबादी गांवों में रहती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बहुसंख्यक आबादी गांवों में रहती है, इसलिए राज्य सरकार गांवों में व्यापक विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों के लोगों के लिए शहरों जैसी सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली किसी भी सरकार ने गांव वासियों के साथ ऐसी लोक मिलणियां करवाने की जहमत नहीं उठाई क्योंकि वे उन लोगों से मिलना ही नहीं चाहते थे जिन्होंने उन्हें सत्ता में लाया था।

गांवों के विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम करवाने का एकमात्र उद्देश्य राज्य और खासकर गांवों के चल रहे विकास को और बढ़ावा देने के लिए रूपरेखा तैयार करना है। ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापक विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस कार्य को पूरा करने के लिए पहले ही कई परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। भगवंत सिंह मान ने विकास की गति को और तेज करने के लिए ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने हेतु आम लोगों के सहयोग की मांग की।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button