पंजाब

पंजाब के करोड़ो पंजाबियों ने चुनी आम आदमी पार्टी की सरकार: प्रिंसिपल बुध राम

आम आदमी पार्टी(आप) ने शिरोमणि अकाली दल(बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के एक हालिया बयान (जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी के ग्रामीण कार्यकर्ताओं को मलंग कहा था) की कड़ी निंदा की है।

आम आदमी पार्टी पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम ने कहा कि सुखबीर बादल का यह बयान अकाली दल और बादल परिवार का न केवल आम कार्यकर्ताओं के प्रति, बल्कि आम लोगों के प्रति भी गलत दृष्टिकोण दिखाता है।

इससे साफ जाहिर होता है कि सुखबीर बादल जैसे लोगों के मन में आम लोगों के प्रति कितनी नफरत है। यही कारण है कि पंजाब की जनता ने भी इन पार्टियों की राजनीति को पूरी तरह से नकार दिया।

बुध राम ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली ‘आप’ सरकार को पंजाब के करोड़ो लोगों ने चुना है। इसलिए सुखबीर बादल का ऐसा बयान पंजाब के लोगों के जनादेश और लोकतंत्र का अपमान है। उन्हें अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए तुरंत पंजाब के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button