पंजाब
होशियारपुर गांव के पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह अणखी की अज्ञात लोगों ने गोलिया मारकर की हत्या

होशियारपुर जिले के मेघवाल गंजियां निवासी पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह अणखी पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियों से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, किराना दुकान पर अचानक मोटरसाइकिल सवारों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया और बाद में उसे एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।




