पंजाब
फगवाड़ा शुगर मिल के पार्टनर जरनैल सिंह वाहिद को पंजाब वीबी ने गिरफ्तार किया

विजिलेंस ब्यूरो जालंधर की टीम ने एसएसपी विजिलेंस राजेश्वर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में आज अकाली दल (बादल) नेता और मार्कफेड के पूर्व चेयरमैन जरनैल सिंह वाहिद को उनके पैतृक गांव खुरमपुर थाना सदर फगवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस अधिकारियों ने जरनैल सिंह के घर पर छापा मारा और वाहिद, उसकी पत्नी रूपिंदर कौर और उसके बेटे संदीप सिंह उर्फ सन्नी को विजिलेंस ब्यूरो कार्यालय जालंधर ले गए। जरनैल सिंह वाहिद गोल्डन संधार शुगर मिल फगवाड़ा जिला कपूरथला में पार्टनर थे। फगवाड़ा शुगर मिल पर गन्ना किसानों का 92 करोड़ रुपये बकाया है।




