पंजाब

पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय के लिए जारी किए 46.89 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय भुगतान हेतु 46.89 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब की जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए अपने प्रयास जारी रखेगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आईसीडीएस योजना के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नवंबर 2023 से जनवरी 2024 तक के मानदेय भुगतान के लिए 46.89 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 6 माह से 6 वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पूरक पोषण, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, रेफरल सेवाएं, पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा और प्री-स्कूल जैसी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

इन शहरों को मिले इतने रुपये

सामाजिक सुरक्षा मंत्री ने कहा कि पठानकोट को 1.83 करोड़ रुपये, तरनतारन को 1.94 करोड़ रुपये, श्री मुक्तसर साहिब को 1.61 करोड़ रुपये, एसबीएस नगर को 1.54 करोड़ रुपये, मोगा को 1.62 करोड़ रुपये, मनसा को 1.64 करोड़ रुपये, पटियाला को 3.70 करोड़ रुपये, संगरूर को 36.96 लाख रुपये, कपूरथला को 1.63 करोड़ रुपये, जालंधर को 3.08 करोड़ रुपये, होशियारपुर को 4.01 करोड़ रुपये, फिरोजपुर को 2.18 करोड़ रुपये, फाजिल्का को 1.71 करोड़ रुपये, फतेहगढ़ साहिब को 1.32 करोड़ रुपये, फरीदकोट को 97.32 लाख रुपये, बठिंडा को 1.73 करोड़ रुपये, बरनाला को 1.33 करोड़ रुपये, अमृतसर को 3.31 करोड़ रुपये, लुधियाना को 4.71 करोड़ रुपये, रूपनगर को 1.76 करोड़ रुपये, एसएएस नगर को 1.22 करोड़ रुपये और गुरदासपुर को 3.58 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहां राज्य की महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों और मुद्दों का भी ध्यान रख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button