पंजाब

जिला एवं उपमंडल स्तर एवं सामुदायिक अस्पतालों का जल्द होगा रेनोवेशन : डॉ. बलबीर सिंह

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि जल्द ही राज्य के सभी जिला और उपमंडल स्तर के अस्पतालों और सामुदायिक अस्पतालों का नवीनीकरण किया जाएगा, जिससे माध्यमिक स्वास्थ्य क्षेत्र की समग्र स्थिति को क्रांतिकारी स्तर पर सुधारने में काफी मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह आज यहां सब डिविजनल अस्पताल धूरी और सिविल अस्पताल संगरूर का दौरा करने पहुंचे थे। उनके साथ पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉर्पोरेशन के एमडी प्रदीप अग्रवाल भी थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने पहले 580 आम आदमी क्लीनिक खोलकर प्राथमिक स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार लाए हैं।

उन्होंने कहा कि इन आम आदमी क्लीनिकों के लिए डॉक्टरों और अन्य पैरा-मेडिकल स्टाफ की आवश्यक संख्या तैनात करने के अलावा मॉडल भवन विकसित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि आज के दौरे का मुख्य उद्देश्य माध्यमिक स्वास्थ्य संस्थानों को अपग्रेड करने के लिए अस्पतालों में आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करना था और इसके लिए आईएमए के अध्यक्ष सहित विशेषज्ञों की टीम इन स्वास्थ्य संस्थानों को अपग्रेड करने की रूपरेखा तैयार कर रही थी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों के नवीनीकरण के दौरान मरीजों की मदद के लिए रोगी सुविधा केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे, जहां पंजीकरण के बाद मरीज को आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए विशेष कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि देश में पहली बार बनने वाले इन केंद्रों में मौजूद स्टाफ को मरीज का डॉक्टर से पर्चा बनवाना, जांच कराना और दवा उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों से इलाज संबंधी फीडबैक लेने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 550 नए डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है और इसके साथ ही डॉक्टरों को अच्छा कामकाजी माहौल और बेहतर वेतन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नये डॉक्टरों की भर्ती से यह सुनिश्चित हो जायेगा कि सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी 24×7 चालू रहेगी।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा कुछ स्थानों पर नई इमारतों का निर्माण किया गया था, लेकिन आवश्यक कर्मचारियों की भर्ती नहीं की गई थी, लेकिन अब मान सरकार डॉक्टरों के साथ-साथ आवश्यक पैरा-मेडिकल स्टाफ की पोस्टिंग सुनिश्चित कर रही है।

उन्होंने कहा कि स्टाफ के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सा उपकरणों एवं मशीनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जायेगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button