पंजाब

पंजाब सरकार ने जालंधर शहर की सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये किए जारी: बलकार सिंह

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने जालंधर शहर में सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए का फंड जारी किया है ताकि शहर में सड़क बुनियादी ढांचे को उच्च मानक का बनाया जा सके।

शहर की विकास परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने जालंधर नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी सड़कों का समय पर निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस विशाल कार्य को पूरा करने के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों का समुचित पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों और अन्य परियोजनाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को डॉ. बीआर अंबेडकर पार्क के पुनरुद्धार से संबंधित निर्माण कार्य शुरू करने का भी निर्देश दिया, ताकि इस क्षेत्र के लोग यहां आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में टेंडर पहले ही जारी कर दिए गए हैं और 1 करोड़ की लागत से पार्क का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए कई पहल की जा रही हैं, जिसके तहत नगर निगम अधिकारियों में रिक्त पदों को भरने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि विभाग में 375 रिक्त पदों को भरा जा रहा है, जिससे विकास कार्यों की गति तेज होगी। इसी तरह शहरों में अग्निशमन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगभग 400 फायरमैन की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button