पंजाबराज्य

मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा धूरी शहर के 52 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की समीक्षा

संगरूर/धूरी:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के विधानसभा क्षेत्र धूरी में चल रहे तथा शुरू किए जाने वाले 52 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की आज मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संयुक्त प्रमुख सचिव संदीप सिंह गाढ़ा, अतिरिक्त उपायुक्त अंकुर महिंदरू तथा एस.डी.एम. धूरी ऋषभ बंसल भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए माइक्रो मैनेजमेंट तैयार करते हुए ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि धूरी शहर में चल रहे और शुरू किए जाने वाले कार्यों के संबंध में प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि संबंधित विभागों के बीच समन्वय बना रहे और कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि एन.ओ.सी. या अन्य विभागों की स्वीकृतियों के कारण कोई भी विकास कार्य रुकना नहीं चाहिए। यदि किसी कार्य में कोई बाधा आती है तो इसकी तुरंत उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जाए।

धूरी शहर में चल रहे प्रत्येक कार्य की बारीकी से समीक्षा करते हुए ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि कार्यों को समयबद्ध करने के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए तथा अधिकारी चल रहे कार्यों की नियमित जांच सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि धूरी शहर के सभी वार्डों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ सीवरेज समस्या के स्थायी समाधान के लिए एस.टी.पी. और डब्ल्यू.टी.पी. के कार्यों को शीघ्र पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान धूरी हलके में चल रहे विकास कार्यों की दैनिक रिपोर्ट ले रहे हैं, इसलिए कार्यों में अनावश्यक देरी या लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इस अवसर पर उन्होंने धूरी के प्रत्येक वार्ड में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों संबंधी फीडबैक लेते हुए कहा कि धूरीवासियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक सभी परियोजनाओं को तुरंत अमलीजामा पहनाया जाए।

बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा धूरी शहर में लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। इनमें धूरी शहर की आंतरिक सड़कों का निर्माण, धूरी-शेरपुर वाया मालो माजरा सड़क, दौलतपुर मार्ग का चौड़ीकरण तथा दशमेश नगर में बन रहे आम आदमी क्लिनिक के कार्यों की समीक्षा शामिल रही। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button