पंजाबराज्य

मुख्यमंत्री की ओर से सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह के साथ दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा

  • एयर इंडिया के जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के साथ दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार एयर इंडिया के कर्मचारियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की। यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के साथ बदसलूकी की घटना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के स्टाफ का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार अनुचित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सिंह साहिब पंजाब और विशेष रूप से सिख समुदाय की अत्यंत सम्मानित शख्सियत हैं और उनके साथ इस तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने प्रत्येक सिख के मन को गहरी ठेस पहुंचाई है और उनकी भावनाओं को चोट पहुंचाई है। उन्होंने भारत सरकार से एयर इंडिया के जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ उदाहरणात्मक कार्रवाई करने की अपील की ताकि दूसरों को सबक मिल सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए, क्योंकि यह मामला सीधे तौर पर विश्व भर के समस्त सिख समुदाय की भावनाओं से जुड़ा हुआ है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.
Back to top button