आईजीएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक ने परिसर में किया शिव मंदिर का भूमि पूजन

गोरखपुर। इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के परिसर में आज भारत एवं उत्तर प्रदेश के परम वैभव प्राप्ति के उददेश हेतु आईजीएल के चेयरमैन उमाशंकर भरतिया जी एवं बिजनेस हेड एस के शुक्ल ने भूमि पूजन किया। तक़रीबन 17 साल से जिन लम्हों का इंतजार था, वो लम्हा आज आईजीएल प्रांगण में फलीभूत हो गया और बिजनेस हेड एस के शुक्ल के साथ हजारो कमर्चारियों का सपना आज साकार हो गया है।
प्रांगण में शिव मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ तथा साथ में ही मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो गया। यह भूमि पूजन आचार्य राकेश मिश्रा एवं बनारस से पधारे आचार्य सीताराम शुक्ल, धीरज शुक्ल,राहुल मिश्रा के मार्गदर्शन में मंदिर के भूमि पूजन संपन्न कराया गया। वरिष्ठ प्रबंधक प्रशाशन एवं जनसम्पर्क डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने पूजन हेतु समस्त सामग्री धर्मानुसार उपलब्ध कराया। मंदिर के शिलान्यास के बाद प्लांट हेड शैलन्द्र पांडेय ने ख़ुशी जाहिर किया नोएडा आफिस से आये उपाध्यक्ष प्रोजेक्ट श्री बीपी सिंघल ने कहा की यह हम सब के लिए गौरव की बात है।
प्रोजेक्ट प्रबंधक कुमार आदित्य ने कहा की भूमि पूजन में सम्मलित होना सौभाग्य की बात है। व्यापार प्रमुख एस के शुक्ल ने कहा की इसके पूर्व अभी प्रांगण में महुवा बाबा मंदिर का भव्य निर्माण संपन्न कराया गया था और आज उन्ही की कृपा से चेयरमैन के हाथो से इसका शिलान्यास संपन्न हुवा , अभी पिछले वर्ष ही चैयरमैन सर ने काशीपुर यूनिट में एक भव्य दिव्य मंदिर का निर्माण कराया था और वह मंदिर आज काशीपुर में सबसे अलौकिक मंदिर है। इसके साथ ही एस के शुक्ल ने बतया की आईजीएल प्रदेश की इकलोती ऐसी यूनिट है जहा प्रतिदिन गायत्री मंत्र से सुबह सुबह सभी कर्मचारी एक साथ प्रार्थना करते है।
डॉ0 सुनील कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम में सम्मलित पत्रकार बंधुओ के प्रति तथा आचार्यो के प्रति आभार जताया तथा साथ में ही चैयरमैन एवं बिजनेस हेड के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एक्सेल कंपनी के सीएमडी संजय देसाई रहे। मुख्य अतिथि आईजीएल के सीएमडी श्री उमाशंकर भरतीया रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियो के नाम , शैलस चंद यादव , विष्णु पांडेय , अजय तिवारी , अजित त्रिपाठी ,अनिरुद्ध सिंह , जगदीश धाकड़ , अरुण चतुर्वेदी , लखन चतुर्वेदी , रामेश्वर सिंह ,आनंद सिंह ,प्रशांत सिंह , मनीष शाही,केएल चौहान , अखिलेश शुक्ल ,कमलेश सिंह ,अजित त्रिपाठी , सब्बीर अहमद ,रणधीर सिंह , रतन सिंह , शिवानी, साक्षी , वैष्णवी ,अविका इत्यादि के साथ हजारों कर्मचारी उपस्थित रहे।



