उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

डिजिटल हुआ लखनऊ मेट्रो, QR टिकटिंग की शुरुआत, पहले यात्री बने वत्सल बरन

लखनऊ। लखनऊ मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा को और अधिक आसान और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए क्यूआर आधारित टिकटिंग प्रणाली की शुरुआत कर दी है। इस नई व्यवस्था का शुभारंभ सोमवार को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने किया। इसके साथ ही क्यूआर टिकट के साथ यात्रा करने वाले पहले यात्री वत्सल बरन बने। उन्होंने इस सुविधा को समय बचाने वाली और बेहद सुविधाजनक पहल बताया।

इस सुविधा का लाभ अब यात्री घर बैठे मोबाइल ऐप के माध्यम से क्यूआर टिकट बुक कर मेट्रो यात्रा कर सकेंगे। नई प्रणाली के तहत यात्री लखनऊ मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल ऐप, टिकट काउंटर और क्यूआर सपोर्टेड टिकट वेंडिंग मशीन के जरिए आसानी से क्यूआर टिकट प्राप्त कर सकेंगे। मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने पर क्यूआर कोड डिजिटल रूप में फोन पर उपलब्ध होगा, जबकि टिकट काउंटर और मशीन से पेपर क्यूआर टिकट भी लिया जा सकेगा।

यात्रियों को मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास के समय ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट पर पीली पट्टी वाले स्कैनर पर क्यूआर टिकट स्कैन करना अनिवार्य होगा।मेट्रो प्रशासन ने सभी स्टेशनों पर क्यूआर सपोर्टेड टिकट वेंडिंग मशीनें स्थापित कर दी हैं, जिन पर यूपीआई के माध्यम से भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ ही टोकन आधारित टिकट व्यवस्था भी पहले की तरह जारी रहेगी।

इस अवसर पर यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि क्यूआर आधारित टिकटिंग प्रणाली स्मार्ट ट्रैवल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे यात्रियों को तेज, सरल और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में ‘वन नेशन, वन कार्ड’ की तर्ज पर लखनऊ में भी जल्द एनसीएमसी कार्ड की सुविधा शुरू की जाएगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button