उत्तर प्रदेशलखनऊ

मौसम अलर्ट: यूपी में सुबह कोहरा, शाम को ओस: न्यूनतम तापमान और लुढ़का, बरेली सबसे ठंडा

लखनऊः उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान कम होने से रातें और अधिक सर्द होने लगी हैं. वहीं अगर दिन की बात की जाए तो मौसम साफ रहने और धूप निकलने से अभी दिन का तापमान सामान्य बना हुआ है. सुबह के समय कोहरा और शाम के समय ओस साफ तौर से देखी जा रही है. कोहरे में भी धीरे-धीरे हल्की वृद्धि होना शुरू हो गया है.

बरेली रहा सबसे ठंडा

उत्तर प्रदेश में एक दो स्थानों को छोड़कर अधिकतम व न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस कम या 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले 7 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, अधिकतम न्यूनतम तापमान में आने वाले 5 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. राते सर्द होने से जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है और रैन बसेरों को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है. मंगलवार को उत्तर प्रदेश का बरेली जिला सबसे अधिक ठंडा रहा, यहां पर न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं प्रयागराज में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

प्रमुख शहरों के तापमान

राजधानी लखनऊ में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई. यहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है.

लखनऊ और कानपुर नगर का तापमान

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसी तरह कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.

गोरखपुर और वाराणसी का तापमान

गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो की सामान्य है. वहीं, अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है. वाराणसी में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है

प्रयागराज और मेरठ और आगरा का तापमान

प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है. इसी तरह मेरठ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो की सामान्य है. वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है. आगरा में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहींं, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है.

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button